Sports

ये क्या, आखिर कौन थी वो महिला जिससे मिलने MS Dhoni भाग कर ड्रेसिंग रूम से बाहर आए?

महेंद्र सिंह धौनी भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम है जिसे सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाना है। सिर्फ भारत में नहीं उनके फैंस पूरी दुनिया में हैं। हाल ही में इंडियन प्रेमियर लीग ने दस्तक दी है, जिसकी गूंज पूरे देश में है।

IPL में धोनी की टीम जीते या हारे, सबसे ज्यादा चर्चा में वो ही रहते हैं। बुधवार को हुए खेल में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट की पहली हार झेलनी पड़ी, लेकिन मैच के बाद उन्होंने ऐसा कुछ किया, जिसने धोनी की उस हार को जीत में बदल दिया।मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 रनों की हार के बाद धोनी ड्रेसिंग रूम से वापस आए तभी उनसे मिलने उनकी एक खास फैन आयी जिसने धोनी को उनसे माइन के लिए मजबूर कर दिया।इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल इस वीडियो को शेयर किया है, अपने सबसे उमरदार फैन से मिलने के बाद धोनी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। उस महिला ने धोनी को एक पोस्टर भी थमाया, उन्होंने कुछ देर उनसे बात की, उनके साथ सेल्फी क्लिक की और फिर टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया। यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो चुका है।यह वीडियो को धोनी के फैंस को काफी पसंद आ रहा है और काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो से एक बात तो साफ होती है धोनी न सिर्फ अपने खेल की वजह से बल्कि अपने फैंस की तरफ अपने प्यार की वजह से भी मशहूर हैं। उनकी ये सादगी उनके हर उम्र के फैंस फिर चाहे बच्चे हो बूढ़े या फिर जवान सबको भाति है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava