Odd & WeirdOther News

लखनऊ से महज 16 हजार रुपए में सऊदी में बेची जा रहीं खूबसूरत लड़कियां, खुलासे से उड़े सबके होश

जहां सरकार में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर ज़ोर डाल रही है वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गरीब लड़िकयों को नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब में बेचने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जी हां लखनऊ से महज 16 हजार रुपए में साऊदियों को नौकरी की लालच दिलाकर बेची जा रही है। सऊदी अरब में बेचने वाले मानव तस्कर गिरोह की सरगना रूमाना बेगम को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस सांगेन अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह के दो गुनेहगार आसिफ और अमानुद्दीन उर्फ अहमद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। में रूमाना ने पुलिस को बताया कि बुजुर्गों की सेवा व घरेलू काम कराने का लालच लेकर उन्हें भेजा जाता है।

इतना ही नहीं, केवल लखनऊ से ही नहीं बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों से भी मानव तस्करी से जुड़े गिरोह की महिला सरगना ने अब तक 18 महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बेचे जाने की बात कबूली है। महिला ने बताया कि सऊदी जाने से पहले एक महिला पर तीन से चार लाख खर्च किया जाता है। इसके बाद वहां के शेखों को वह बेच दी जाती थी। पकड़ी गई महिला ने त्रिपुरा से निकली 8 महिलाओं में से 7 को बेचे जाने के बाद भी कबूली की। इसमें 5 को मुंबई से 2 को हैदराबाद से भेजा गया है।

वहीँ त्रिपुरा की 8 में से एक महिला को लखनऊ से बेचने की तैयारी थी। यहां उसे 15 दिन पहले लाया गया था। उसके चिकित्सीय प्रशिक्षण का ठेका भी यहां के एजेंट आसिफ ने लिया। एजेंट के पास महिला को पहुंचाने के लिए ही सरगना रूमाना मुंबई से आई थी। पीड़िता को एजेंट के सुपुर्द करने के बाद वहां कुछ दिन तक लखनऊ में रही और फिर मुंबई चली गई।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava