City NewsRegional

महिला को प्रेम जाल में फंसाकर झोलाछाप डॉक्टर बनाने लगा संबंध, तभी क्लीनिक में पड़ गई लोगों की नज़र, फिर..

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर की पिटाई का मामला सामने आया है। डॉक्टर पर आरोप है कि वो क्लीनिक आने वाली महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ संबंध बनता था। कई बार उसके द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं लेकिन सबूत न होने के कारण गांव वालों ने उसे हर बार छोड़ दिया। हालांकि गांव वाले उसे रंगरेलिया मनाते रंगे हाथों पकडऩे की फिराक में थे।

 

चारभांठा निवासी करीब 40 वर्षीय रमेश (बदला हुआ नाम) गांव में ही लोगों का इलाज करता है। इसी दौरान उसने एक महिला को अपने झांसे में लेकर उससे अवैध संबंध बना लिया। महिला को कथित डॉक्टर ने मोबाइल भी लेकर दिया हुआ था। बताया जाता है कि उक्त महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति रोजी-रोटी की तलाश में ज्यादातर बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाते हुए डॉक्टर ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था, एक दिन गण वालों ने उसे संबंध बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद गांव वालों ने उसकी पिटाई की और आर्थिक रूप से दंडित करते हुए सामाजिक भोज कराने का भी निर्णय सुनाया।इसके अलावा उसका मुंडन भी करा दिया गया है। वहीं महिला को भी आर्थिक दंड किया गया है। इस पूरे मामले में दोषी डॉक्टर का कहना है कि डॉक्टर होने के नाते महिला से उसकी बातचीत थी, और कुछ नहीं। मोबाइल दिया था यही गलती हो गई। गांव वाले मुझे जबरन फंसा दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH