Entertainment

‘तारक मेहता’ के इस फेमस एक्टर की बेटी की दर्दनाक मौत, एक खिलौने ने ली जान

मुंबई। फेमस टीवी एक्टर प्रतीश वोरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को एक हादसे में प्रतीश वोरा की 2 साल की बेटी की मौत हो गई है। बेटी के निधन की जानकारी खुद प्रतीश ने सोशल मीडिया पर दी है। इस खबर के बाद से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में है। लोग प्रतीश वोरा की बेटी के प्रति सांत्वना प्रकट कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़, प्रतीश की बेटी बुधवार 8 मई की रात अपने घर में प्लास्टिक के खिलौने के साथ खेल रही थी। ऐसे में खेलते-खेलते बच्ची ने खिलौने को अपने मुंह में ले लिया और गलती से गटक लिया। खिलौना निगलने से बच्ची के गले में अटक गया। इससे वह सांस नहीं ले पाई और दम घुटने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्ची के गले से खिलौने को निकालने बहुत कोशिश की गई लेकिन कोई कामयाब नहीं हुआ।

प्रतीश वोरा ने बताया, ‘यह बुधवार रात का हादसा है। जब वो खिलौने से खेल रही थी तभी एक टुकड़े को उनसे निगल लिया। प्लीज उसके लिए अपनी प्रार्थना भेजें।’ सीरियल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्रतीश डेथ की अगली सुबह ही बेटी के शव को लेकर राजकोट चले गए हैं। वहीं बच्ची का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH