बॉलीवुड में अपने ढाई किलो के हाथ से जाने जाने वाले सनी देओल ने हाल ही में राजनीति के नए सफर की शुरुआत की है।
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें पंजाब के गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार को सनी देओल पंजाबस के बटाला क्षेत्र में रोड शो कर रहे थे। यहां उनके साथ एक चौंका देने वाली घटना हुई, जिसकी उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी। रोड शो दौरान एक महिला सनी देओल के गाड़ी पर चढ़ जाती है और अचानक सनी देओल को किस कर लेती है। जिसके बाद हर कोई हैरान हो जाता है। सनी देओल का ये किस वाला वीडियो इसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
#WATCH: Actor-turned-politician Sunny Deol who is the BJP candidate from Gurdaspur Lok Sabha seat was kissed on his cheek by a woman during his roadshow in Batala, Punjab yesterday. pic.twitter.com/YTQvNDzRYL
— ANI (@ANI) May 9, 2019
सनी देओल को स्क्रीन पर हमेशा एक दमदार एक्टर के तौर पर देखा जाता है, ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग एक एक्टर के तौर पर काफी ज्यादा है। राजनेता के तौर पर सनी देओल पहली बार मैदान में उतरे हैं तो उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ट्रक पर चढ़ने वाली महिला उन्हें अचानक से किस कर लेगी।
फिलहाल इस घटना के बाद सनी अब ज्यादा सतर्क रहने वाले हैं। सुनी देओल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। विनोद खन्ना के मृत्यु के बाद उप चुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ यहां से जीत हासिल की थी। बरहाल अब देखना होगा कि सनी देओल बीजेपी के उम्मीद पर कहां तक खरा उतर पाते हैं।