Entertainment

Bday Special: एक्टिंग नहीं, ये काम करना चाहती थीं सोनाक्षी

मुंबई। फिल्म ‘दबंग’ से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाली दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। फ़िल्मी दुनिया के महानायक शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने करीब 14 फिल्मों में काम किया है।

फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुवात करने के बाद फिल्म ‘लुटेरा’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में लगभग सभी लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ अभिनय किया है और एक के बाद एक; हॉलिडे, लिंगा, दबंग 2, राउडी राठौर, सन ऑफ़ सरदार जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।

फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले सोनाक्षी एक फैशन डिज़ाइनर बनना चाहती थी। उन्होंने फैशन डिज़ाइनिंग की पढाई भी की थी।सोनाक्षी सिन्हा ने 2004 में ‘मेरा दिल लेके देखो’ के लिए कॉस्ट्यूम भी डिज़ाइन की थी। फिल्म जगत में आने से पहले सोना ने अपना 30 किलो वजन कम किया था। फिल्म दबंग के जरिए उन्होंने फीमेल डेब्यू केटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH