RegionalTop News

बंद किया गया ऋषिकेश का 90 साल पुराना ‘लक्ष्मण झूला’, अब लोग नहीं कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लक्ष्मण झूला को बंद कर दिया गया है। अब आम लोग इस झूले का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। प्रशासन ने पुल की खराब हालत को देखते हुए एहतियातन ये फैसला लिया है। प्रशासन के मुताबिक, पुल पर आम लोगों के आवागमन को अस्थाई रूप से रोका गया है और जल्द ही इसे वापस शुरू किया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि लक्ष्मण झूला पुल का टावर झुका हुआ नजर आ रहा है और पुल के ऊपर से आने जाने वाले लोगों की सुरक्षो को ध्यान में रखते हुए इसे बंद कर दिया गया है।

गंगा नदी पर लक्ष्मण झूला निर्माण साल 1929 में किया गया था। यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है। बताया जाता है कि महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है। उन्होंने पाया कि पुल के ज्यादातार हिस्से ‘बहुत कमजोर’ हो गए हैं, या ‘गिरने’ की स्थिति में हैं। यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर 1923 में बना था। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहा है।

प्रकाश ने बताया कि विषज्ञों ने इस पुल को लोगों की आवाजाही सहित सभी तरह के यातायात के लिए फौरन बंद करने का सुझाव दिया था क्योंकि और अधिक भार सहन करने की हालत में नहीं है। उन्होंने बताया कि इस पुल पर हाल के समय में अप्रत्याशित तरीके से लोगों की आवाजाही बढ़ गई और यह अब एक तरफ झुका हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस पुल का इस्तेमाल किया जाना जोखिम भरा हो सकता है। इसे ध्यान में रख कर यह फैसला किया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH