NationalTop News

स्वतंत्रता दिवस पर लद्दाख में तिरंगा फहराएंगे धोनी

नई दिल्ली। जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 खत्‍म हो चुका है और अब लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी लद्दाख में तिरंगा फहराने को तैयार हैं। धोनी 15 अगस्‍त को यानी स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर लद्दाख में झंडा फहराएंगे।

टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक पर सेवाएं दे रहे हैं। धोनी 30 जुलाई को कश्‍मीर पहुंचे थे और वहां वह भारतीय सेना के जवानों के साथ रह रहे हैं। धोनी ने खुद कश्‍मीर में सर्विस के लिए सेना से अनुरोध किया था। धोनी इस समय कश्‍मीर में पेट्रोलिंग, गार्ड ड्यूटीज और इस तरह की ड्यूटीज को जवानों के साथ पूरा कर रहे हैं। धोनी सेना की स्‍पेशल फोर्सेज के साथ भी ट्रेनिंग करेंगे।

धोनी जवानों के बैरक में रह रहे हैं और वह बाकी यूनिट के साथ ही सुबह पांच बजे जग जाते हैं। अलग कमरा होने के बाद भी वह जवानों के साथ ही रह रहे हैं। धोनी, इंडियन आर्मी के ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्‍होंने यूनिट के बाकी सदस्‍यों को प्रेरित करने का काम किया है।

धोनी ने साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी को ज्‍वॉइन किया था। उनके साथ ही ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट अभिनव बिंद्रा भी टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए थे। धोनी के पास लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि है और वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्‍य हैं। धोनी को कई बार आर्मी यूनिफॉर्म में देखा जा चुका है। पिछले साल जब धोनी को पद्म सम्‍मान मिला था तो उस समय भी ऑफिसर की तरह यूनिफॉर्म में ही सम्‍मान लेने गए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH