NationalTop News

चंद्रयान-2 ने भेजी चाँद की हैरतअंगेज़ तस्वीरें, वैज्ञानिकों के नाम के दिखें गड्ढे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)  ने देश के गौरव में चार चाँद लगाते हुए 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को धरती से चाँद की ओर रवाना कर दिया था। इसके बाद से समय-समय पर चंद्रयान से चाँद की अलग-अलग तस्वीरें भेजी जिससे हर किसी को चाँद को करीब से देखने का मौका मिला।

वैसे आपको बता दें कि अब एक बार फिर चंद्रयान ने चांद की तस्वीरें साझा की है। इस बार की साझा की हुई तस्वीरें पिछली वाली तस्वीरों से काफी खास है क्योंकि इनमें चांद पर बने वो गड्ढे दिखाई दे रहे है जिनके नाम कुछ बहुत ही खास लोगों के नाम पर रखे गए है।

आपको बता दें कि इसरो ने तस्वीरें साझा करते हुए अपने बयान में कहा है कि चंद्रयान द्वारा जो तस्वीरें ली गई हैं वे ‘सोमरफेल्ड’, ‘किर्कवुड’, ‘जैक्सन’, ‘माक’, ‘कोरोलेव’, ‘मित्रा’, ‘प्लासकेट’, ‘रोझदेस्तवेंस्की’ और ‘हर्माइट’ नामक विशाल गड्ढों की हैं।

इन विशाल गड्ढों का नाम महान वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष यात्रियों और भौतिक विज्ञानियों के नाम पर रखा गया है। खासबात यह है कि गड्ढे ‘मित्रा’ का नाम भारतीय भौतिक विज्ञानी और पद्म भूषण से सम्मानित प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्रा के नाम पर इस गड्ढे का नामकरण हुआ है। प्रोफेसर मित्रा को आयनमंडल और रेडियोफिजिक्स के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH