RegionalTop News

मुंबई: कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी छात्रा, इमारत का एक हिस्सा गिरा और हो गई मौत

मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके खार में मंगलवार अपरान्ह एक रिहायशी इमारत के एक हिस्से के गिरने से 10 साल की एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

खार में 17वीं रोड पर छह मंजिला भोला अपार्टमेंट के मलबे से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और मुंबई अग्निशमन की टीमों ने 21 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना अपरान्ह एक बजे के आसपास हुई।

इमारत के गिरने के वक्त माही डी मोटवानी नाम की लड़की अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। कई घंटे तक वह मलबे में फंसी रही। इसके बाद उसे बाहर निकालकर लीलावती अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो अन्य महिलाएं भावना वी। अंचन (50) और सुरेखा बी। लोखाने (40) को काफी चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH