मुंबई। अजय देवगन-काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की कमाई बॉक्स ऑफिस थमने का नाम नहीं ले रही है।
11वें दिन भी तानाजी की कलेक्शन शानदार रहा। सोमवार को फिल्म ने 8.17 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ तानाजी की कुल कमाई 175.62 करोड़ हो गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तानाजी के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़ों की जानकारी देते हुए लिखा- तानाजी को हिला पाना मुश्किल है। दूसरे सोमवार भी फिल्म सॉलिड बनी हुई है।
मूवी ने 175 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म गोलमाल अगेन (205.69 करोड़) के लाइफटाइम बिजनेस को चैलेंज कर रही है। तानाजी महाराष्ट्र में कमाई के मामले में इतिहास रच रही है।
फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में अजय के अलावा सैफ अली खान की एक्टिंग की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।