InternationalOdd & WeirdTop Newsमुख्य समाचार

इस शख्स के ऊपर दो-दो परमाणु बम भी हुए बेअसर, पूरी कहानी पढ़कर चौंक जाएंगे

क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा व्यक्ति भी था जिसे परमाणु बम भी नहीं मार पाए थे। जापान के सुतोमु यामागुची एक ऐसे शख्स थे, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी में हुए दोनों परमाणु बम हमलों में बच के निकल आए थे।

आज से लगभग 72 साल पहले दूसरे विश्वयुद्ध में अमेरिका ने जापान के दो शहरो, हिरोशिमा और नागाशाकी पर परमाणु बम गिराए थे। इस हादसे में जहां पर लाखों लोग मारे गए थे, तो वहीं इससे भी ज्यादा कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों का शिकार हुए थे, जिसे उनकी नसलों भी भुकत रही हैं।

हिरोशिमा पर बम गिरने के दिन सुतोमु वहीं थे और बम फटने के बाद उनके शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह से झुलस भी गया था और वो उसके इलाज़ के लिए नागासाकी आ गए। जब वो हिरोशिमा बम धमाके का हाल अपने एक करीबी को बता ही रहे थे तब अचानक नागासाकी वाले बम के धमाके की आवाज़ भी उन्हें सुनाई थी। पर इस बार उन्हें कोई खा़स चोट नहीं आई थी क्योंकि वो बंब के प्रभाव क्षेत्र से नज़दीक नहीं थे।

सुतोमो यामागुची की चार जनवरी, 2010 को कैंसर की वजह से मौत हो गई थी, वे उस समय 93 वर्ष के थे।

=>
=>
loading...