18+International

लड़की ने जीजा से बनाए शारीरिक संबंध, शादी के दिन दूल्हे ने चलाया सबके सामने वीडियो

बीजिंग। चीन में एक मामला इनदिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। ये मामला एक कपल के प्यार, धोखा और शादी से जुड़ा हुआ है। कपल पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में था और 6 महीने पहले ही दोनों की सगाई हुई थी। शादी के दिन पूरा घर मेहमानों से भरा हुआ था और कपल की एंट्री को लेकर विशेष तैयारी की गई थी।

शादी के दिन कपल को खास महसूस कराने के लिए मेहमानों से भरे हॉल में इनके कुछ इंट्रोडक्शन वीडियो दिखाए जा रहे थे। एक वीडियो के बाद कहा गया कि अब हम आपको वो वीडियो दिखाने जा रहे हैं कि कैसे ये कपल एक-दूसरे के करीब आया। पर जो वीडियो चला, उसे देखकर सबके होश उड़ गए। वह वीडियो एक सेक्स वीडियो था, जिसमें होने वाली दुल्हन अपने जीजा के साथ शारीरिक संबध बनाते दिख रही थी।

जहां एक तरफ दुल्हन ये वीडियो देखकर शॉक में थी, वहीं दूल्हे ने उसे फटकारते हुए कहा, ‘तुम्हें क्या लगा कि मुझे कुछ नहीं पता?’ ये कहते हुए दूल्हे ने दुल्हन पर बुके फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक को पहले ही पता चल गया था कि उसकी मंगेतर के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध हैं। दरअसल, कपल ने शादी के बाद शिफ्ट होने के लिए एक नया घर लिया था। युवक ने इस नए घर में एक सीक्रेट कैमरा लगवाया था। घर की चाबी दोनों के पास थी। इस नए घर में महिला अपने जीजा के साथ अक्सर आती थी। महिला के मंगेतर ने जब कैमरे की फुटेज निकलवाई तो उसे गहरा सदमा लगा और उसने बदला लेने की ठानी और इस तरह बदला पूरा किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH