EntertainmentNationalTop Newsमुख्य समाचार

21daylockdown : फिर से शुरू होगी रामानंद सागर की रामायण, जानिए समय

21 दिनों के लॉकडाउन के बीच  सरकार ने घरों पर कैद हो चुके लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। अब दूरदर्शन पर आप अपना मनपसंद शो फिर से देख सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण होगा। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है।

कोरोना: इन भारतीयों ने दिल खोलकर किया दान, इन 2 ने दो मुकेश अंबानी को भी पीछे किया

वो अपने ट्वीट मे लिखते हैं- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। इसका पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा।

=>
=>
loading...