NationalTop NewsUttar Pradesh

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का 79 साल की आयु में निधन

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

मुलायम ने जताया शोक 

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेनी जी के न रहने से देश एवं प्रदेश की राजनीति के एक अध्याय का आज अंत हो गया है। भगवान इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को सहन शक्ति दे।

बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म 11 फरवरी 1941 को उत्‍तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली में हुआ था।

यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री थे बेनी प्रसाद वर्मा

बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे। बेनी प्रसाद वर्मा यूपीए सरकार में केन्द्रीय इस्पात मंत्री थे। उनके देहावसान की खबर से बाराबंकी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

बेनी प्रसाद वर्मा के पिता का नाम मोहनलाल वर्मा और माता रामकली वर्मा था। बेनी का विवाह 1956 में मालती देवी से हुआ। उनके 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। वे लंबे समय तक उत्‍तर प्रदेश में  पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मंत्री के रूप में काम करते रहे। वहीं वर्ष 1992 में उत्‍तरप्रदेश के कैसरगंज से लोकसभा का चुनाव जीतकर कैबिनेट मंत्री बने।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH