InternationalUncategorized

इस देश की राजकुमारी की कोरोना वायरस से मौत, आप भी रहिए सतर्क

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है। दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस से 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान चुकी है। वहीं 6 लाख के ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

कोरोना वायरस की चपेट में आने से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई है। वह 86 साल की थीं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई। नोवस कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है।

दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्पेन में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 3400 लोगों की मौत हो चुकी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH