Top NewsUttar Pradesh

मथुरा में एक और करोना मरीज, दो रिश्तेदार अब तक कुल संख्या चार

मथुरा। (द्वारकेश बर्मन) जनपद में एक और कोरोना मरीज सामने आया है, अब मथुरा में कुरौना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या तीन हो गई है।

जावेद अली निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह फतेहपुर सीकरी का रहने वाला है। यह मरीज मथुरा में अपने संबंधियों के यहां सुखदेव नगर में आया था और अपने भाई के साथ इलाज कराने नियति मेडिसिटी अस्पताल में पहुंचा था। जहां पीड़ित मरीज को गंभीर पाने पर नियति मेडिसिटी द्वारा भर्ती कर लिया गया था। शुक्रवार को देर सांय इस मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज समेत उसके भाई और रिश्तेदारों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले आगरा की एक महिला जो की नियति मेडिसिटी में ही अपना इलाज करवा रही थी वह भी करो ना पॉजिटिव पाई गई थी, उसके साथ ही निजामुद्दीन मरकज से लौटा एक जमाती भी करो ना पॉजिटिव पाया गया था।

*आगरा में मामले बढ़ने से आइसोलेशन में परेशानी, 10 मरीज वृंदावन शिफ्ट किए गए*

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने से इनके आइसोलेशन में भी परेशानी आने लगी है। आगरा से 10 मरीजों को मथुरा के वृंदावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिफ्ट किया गया।

इन सभी को रात 10 बजे एंबुलेंस से ले जाया गया। ये सभी उन 19 मरीजों में शामिल हैं, जिनकी सैंपल रिपोर्ट बृहस्पतिवार सुबह आई थी। इनमें से सात एक ही अस्पताल के स्टाफ से हैं। तीन कमला नगर के हैं। दो महिला और आठ पुरुष हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

जिले में अब तक 89 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 80 मामले सक्रिय हैं। आठ लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका संबंध तब्लीगी जमात से हैं।

*155 लोगों के नमूने लिए*

कोरोना वायरस की आशंका पर बृहस्पतिवार को पांच चिकित्सक सहित 155 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें जमाती, सीएचसी सैंया और मरीजों के परिजन सबसे ज्यादा रहे। इनमें से 42 को भर्ती कर लिया है। जिला अस्पताल में 192 लोगों को रैपिड रिस्पांस टीम लेकर आई थी।

*भर्ती मरीजों की हालत स्थिर*

एसएन मेडिकल कॉलेज में 24, बरौली अहीर सीएचसी में 20, जिला अस्पताल में छह, 10 मरीज टूंडला रोड अस्पताल और बाकी के दो अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। ब्लडप्रेशर की परेशानी से जूझ रहे तीन जमाती की हालत में भी सुधार है।

*स्त्री रोग विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड का देखा हाल*

एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की 100 मेटरनिटी विंग इमारत में 140 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार है। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां निरीक्षण कर हाल देखा। अभी इमरजेंसी में ही 60 बेड का नाम वार्ड चल रहा है। यह फुल होने के बाद स्त्री रोग विभाग की इमारत में मरीज भर्ती किए जाएंगे।

*मथुरा में मिले के जमाती, क्वॉरेंटाइन किए जांच को भेजे सैंपल*

दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन मरकज से जुड़े तबलीगी जमात के 21 जमातीयों को मथुरा प्रशासन ने दो मस्जिदों से अपनी कस्टडी में लेकर क्वॉरेंटाइन किए
लिए भेज दिया है। 3 दिन पहले भी अंधी कुइयां मरकज के इमाम समेत छह जमातीयों को जिला प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया था, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है जिसका की इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने अंधी कुइयां मरकज और आसपास के इलाके को सील कर दिया था।

सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि आज आंधी कुइयां मरकज क एक अन्य मस्जिद से 21 जमातियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम मोगर्रा स्थित भोले शंकर कॉलेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

लाइव उत्तर प्रदेश के लिए वरिष्ठ संवाददाता द्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH