City NewsUttar Pradesh

वृंदावन पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारा 144 का उल्लंघन करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मथुरा।(द्वारकेश बर्मन)कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के चलते सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन के आदेश व निर्देशो का पालन कराने के क्रम में शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आदेश एवं निर्देश के क्रम में,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर महोदय द्वारा सोशल मीडिया व्हाट्सएप,फेसबुक तथा आवश्यक वस्तुओं एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की कालाबाजारी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,दिनांक 05.04.2020 को वीडियो जो हथियारो के साथ कुछ व्यक्तियो का सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ वीडियो देखने से अभियुक्तगण थाना वृन्दावन क्षेत्र के रहने वाले प्रतीत हो रहे थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए वृंदावन प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे के आदेशानुसार मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह को सौंपी गयी ।

*वीडियो में दिख रहे अभियुक्तों की पहचान कर 03 अभियुक्त*

1. हरपाल सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह नि0 वासटोडा थाना इग्लास जिला अलीगढ़ हाल पता किशोरी कुंज आश्रम थाना वृन्दावन मथुरा

2. गोविन्द सिंह पुत्र राधाचरन नि0 नगला कीकी थाना वृन्दावन मथुरा हाल पता किशोरी कुंज आश्रम थाना वृन्दावन मथुरा

3. जयराम सिंह पुत्र तेजवीर सिंह नि0 नगरिया दरकना थाना खैर जिला अलीगढ़ हाल पता किशोरी कुंज आश्रम थाना वृन्दावन मथुरा

गिरफ्तार किए। जिनके कब्जे में 03 लाइसेंसी बंदूक के सहित 12 अदद जिंदा कारतूस बरामद किये।

लाइव उत्तरप्रदेश के लिए वरिष्ठ संवाददाता द्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH