City NewsRegional

लॉकडाउन के बीच छह साल की बच्ची से रेप, इतने से भी मन नहीं भरा तो…

दमोह। कोरोना के चलते जहां पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है तो वहीँ मध्य प्रदेश के दमोह से ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां छह साल की बच्ची से रेप के बाद दरिंदे उसे मरा छोड़कर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। दरिंदों ने बच्ची के हाथ पांव बांधने के बाद उसकी आंखें भी फोड़ दी। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है वो आरोपियों की तुरंत गुरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मानवता को शर्मसार करने वाली यह वारदात दमोह शहर के जबेरा थाना क्षेत्र के बंतीपुर गांव में बुधवार शाम घटी। करीब 5 बजे बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी, इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। ग्रामीणों ने देर रात तक बच्ची को बहुत तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। फिर दूसरे दिन उसका शव एक खेत में मिला, जहां उसके दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसकी आंखों फूटी हुई थीं।

घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल आरोपियों को हिरासत में लेने और उन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा-दरिंदों को कड़ी सजा मिलेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH