EntertainmentTop News

ऋषि कपूर के निधन की खबर सुन बोले अक्षय, काश ये बुरा सपना हो

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा है। बुधवार को फ़िल्मी जगत इरफ़ान खान के निधन के खबर से उबर भी नहीं पाया था कि आज उन्हें ऋषि कपूर के निधन की खबर मिली।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ऋषि कपूर के निधन को बुरे सपने जैसा बताया है। उन्हीने ट्वीट कर लिखा-“ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरे सपने के बीच में हैं। अभी-अभी ऋषि कपूर जी के निधन की निराशाजनक खबर सुनी, यह दिल दहला देने वाला है। वह एक किंवदंती, एक महान सह-कलाकार और परिवार के एक अच्छे दोस्त थे। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। अक्षय कुमार से पहले अमिताभ बच्चन ने उनके निधन को लेकर ट्वीट किया था कि मैं बिल्कुल टूट चुका हूं।

बता दें कि सांस लेने में तकलीफ के बाद बुधवार को ऋषि कपूर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद वो लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे जिसके बाद अक्सर उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर ख़बरें आती रहती थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH