Top NewsUttar Pradesh

सहारनपुर से लोगों को दिखने लगे हिमालय के पहाड़, नज़र आईं बर्फ से ढकी चोटियां

सहारनपुर। भले ही कोरोना वायरस पूरे देश पर कहर बरपा रहा हो लेकिन इसका एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। पहले जिस प्रदूषण के चलते सांस लेना भी मुश्किल होता था अब वही हवा पहले की अपेक्षा काफी साफ़ हो गई है। हाल ही में खबर आई थी कि जालंधर में प्रदूषण में इतनी कमी आई है कि वहां छतों से लोग हिमाचल के पहाड़ देख पा रहे हैं।

वहीँ अब यूपी के सहारनपुर से भी लोगों को हिमालय के पहाड़ दिखना शुरू हो गए हैं। दरअसल, सहारनपुर से हिमालय की गंगोत्री रेंज दिखाई देने की तस्वीरों को आईएफएस रमेश पांडे ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। यह तस्‍वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के शहर सहारनपुर से बर्फ से ढके हुए पहाड़ नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रमेश पांडे ने लिखा, ”सहारनपुर से अब हिमालय रेंज दिखाई दे रही है। लॉकडाउन और बारिश की वजह से एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है। इन तस्वीरों को एक इन्कम टैक्स ऑफिसर दुष्यंत ने वसंत विहार  स्थित अपने घर की छत से क्लिक किया था।

आपको बता दें कि कोरोना के चलते देश में लॉक डाउन लगा हुआ है। जिसके चलते प्रदूषण के स्तर में काफी ​गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली हो या यूपी की राजधानी लखनऊ, जहां हमेशा ही वायु की गुणवत्ता सबसे खराब स्तर पर रहती थी वहां पर हवा साफ हो चुकी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH