City NewsUttar Pradesh

लॉकडाउन में सब्जी लेने निकला युवक ले आया दुल्हनिया, मां ने दोनों को भगाया

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां श्याम पार्क एक्सटेंशन में रहने वाला एक युवक घर से बताकर निकला था कि वो सब्जी लेने जा रहा है लेकिन वापस लौटा तो साथ अपनी दुल्हनिया ले आया। हालांकि मां ने उसे घर के अंदर घुसने ही नहीं दिया। उसने लाख मिन्नतें की लेकिन मां उसे उस लड़की के साथ घर ने अंदर लेने को तैयार न हुईं। बाद में मामला थाने तक पहुंच गया।

लड़का और लड़की दोनों थाने पहुंचे। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी। बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया और इनकी शादी का कोई सबूत भी नहीं है। फिलहाल लड़के की मां के राजी न होने के बाद पुलिस ने दूल्हा दुल्हन को अलग किराये के मकान में रहने के लिए बोल दिया है। जिसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर किराए के कमरे में रहने चला गया।

पुलिस ने बताया कि युवक-युवती बालिग हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। परिवार वालों को समझाया गया कि वह युवक को मना नहीं कर सकते, लेकिन इसके बाद भी वो दोनों को घर में रखने को राज़ी नहीं हुए। लड़के की मां का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है। फिलहाल दोनों ने किराए पर घर ले लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH