Top NewsUttar Pradesh

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है उनकी हालत ठीक है। डॉक्टर उनकी देख रेख में लगे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आज दोपहर तबियत बिगड़ गई। उन्हें कब्ज की समस्या थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, उनकी हालत ठीक है। पेट में कब्ज की शिकायत थी, जो अब काबू में है। संभवतः उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा।

उधर, मुलायम की तबीयत बिगड़ने के बाद उनसे मिलने उनके भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल यादव भी पहुंचे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH