NationalTop News

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी

नई दिल्ली। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह की हालत फिलहाल स्थिर हैं और उनकी मेडिकल जांच जारी है।

उन्हें रविवार रात 9 बजे के आसपास अस्पताल ले जाया गया। कार्डियोलॉजी प्रफेसर डॉ. नितीश नाइक के नेतृत्व में आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें अस्पताल के रूम में ही रखा गया है, वह आईसीयू में नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक मनमोहन सिंह को नई दवा के रिएक्शन के बाद भर्ती कराया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH