NationalTop News

पायलट निकला कोरोना संक्रमित, मास्को जा रहा विमान आधे रास्ते से वापस लौटा

नई दिल्ली। दिल्ली से मॉस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को पायलट के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वापस बुला लिया गया। कुछ दिन पहले ही पायलट की कोरोना जांच की गई थी। जब रिपोर्ट आई थी वो मास्को के लिए उड़ान भर चुका था। इतना ही नहीं उसने आधा सफर भी पूरा कर लिया था लेकिन जानकारी मिलने के बाद उसे वापस बुला लिया गया। फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत मॉस्को में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी. इसलिए उस दौरान इसमें सिर्फ क्रू मेंबर थे और कोई यात्री नहीं था। यात्रियों को मॉस्को से चढ़ना था। अब दूसरा विमान भेजा जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे दिल्ली वापस आई. कैबिन क्रू को फिलहाल क्वारंटाइन में रखा गया है। प्लेन को भी सैनिटाइज किया जाएगा. इसकी जगह दूसरे प्लेन को मॉस्को के लिए रवाना किया गया।

एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ”ए 320 विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था। वंदे भारत अभियान के तहत फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए विमान मास्को जा रहा था। जैसे ही विमान उज्बेकिस्तान की वायु सीमा में पहुंचा। हमारी ग्राउंड टीम को पता चला कि एक पायलट में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों का कहना है, विमान को तत्काल वापस बुला लिया गया। वह शनिवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचा। चालक दल के सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया है।अधिकारियों के अनुसार मास्को में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए दूसरा विमान भेजा जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH