NationalTop News

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण खत्म, जानिए किन राशियों पर कैसा होगा असर

 

नई दिल्ली। इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जून को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर यह चंद्र ग्रहण लगा। ये चंद्रग्रहण 5 जून की मध्य रात्रि 11 बजकर 16 मिनट से रात 2 बजकर 34 मिनट तक चला। हालांकि ये चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण था जिस कारण ये धुंधला दिखाई दिया। इस चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

मेष – मन में नकारात्मकता आ सकती है। इससे बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ज्यादातर बिगड़े काम बन जाएंगे।

वृष – आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यस्तता में दिन बीतेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।

मिथुन- पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति बनेगी। कई फैसले बिना किसी से सलाह किए आप अपने मनसे ले सकते हैं। उनमें आपको सफलता मिल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कर्क: आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा और राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचने के साथ ही विवाद से भी दूर रहें। कॉन्फिडेंस के साथ जो भी करेंगे, उसमें सफल हो जाएंगे। जो बात आपने बहुत पहले कभी सीखी या सुनी थी, वही आपके बहुत काम आ जाएगी। रोजमर्रा के काम आज निपटा लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह – दिन की शुरुआत से ही आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आज आपके सोचे हुए कुछ काम भी पूरे हो जाएंगे। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं।

कन्या – उदासी और सुस्ती के दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। नए दोस्त बनाने का मौका मिल सकता है। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। पूंजी निवेश के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ग्रहण काल आपके लिये ठीक है। नौकरी करने वाले के लिए दिन बहुत अधिक चुनौती पूर्ण रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे करवाने में साथ के कुछ लोगों की मदद मिलेगी।

तुला – बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी और आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान महसूस होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक – सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है। रक्त विकार के कारण शरीर में कष्ट हो सकता है।  पैसों की स्थिति में सुधार के कुछ मौके मिल सकते हैं। भावनात्मक तौर पर आप लगभगपूरी तरह संतुलित रहेंगे. समस्याओं का समाधान भी आज आपको मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

धनु – पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता है, तो उसका समाधान मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ एकसकारात्मक और नई पहल करने का भी मौका मिल सकता है। चलते कामों में सफलता मिल सकती है और पुराने कामों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मकर – कोई नई योजना मन में चल रही है, तो उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव भी करना पड़ सकता है। आपसे जो कुछ कहा जाए, उसे ध्यान से सुनें। जो सूचना मिले, उसका लेखा-जोखा रखें। आपको बिल्कुल शांति से और संयम से अपनी बात समझानी होगी।

कुंभ – कोई पुरानी समस्या भी सुलझने की संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों के सामने अच्छी इमेज बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें आप सफल हो सकते हैं।

मीन -धैर्य से काम करने से आज आपको उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे। कोई हावी होने की कोशिश करे, तो शांत रहें। सितारे आपको धन लाभ करवा सकते हैं. जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे हो सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH