NationalTop News

फेसबुक पर अनुष्का चोपड़ा की मीठी बातों में फंसकर ISI एजेंट बन गए दो भारतीय

नई दिल्ली। भारतीय सेना की रणनीतियों की जानकारी पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई से साझा करने के आरोप में मिलिट्री इंटेलीजेंस और राजस्थान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जासूसों में गंगानगर में कार्यरत सिविल डिफेंसकर्मी ट्रेडमैन विकास तिलोतिया और महाजन फील्ड फॉयरिंग रेंज बीकानेर में कार्यरत संविदाकर्मी चिमललाल नायक है। इन दोनों पर पाकिस्तान के आईएसआई के लिए जासूस के रूप में काम करने और पैसे के बदले संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

इनमें से एक भारतीय को, पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट द्वारा सोशल मीडिया पर हनी ट्रेप का शिकार बनाया गया था। यह महिला आईएसआई एक फर्जी फेसबुक अकाउंट चला रही थी जिसमें इस महिला ने खुद को एक हिंदू महिला अनुष्का चोपड़ा के तौर पर दिखाया था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ बेस्ड मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार राजस्थान पुलिस ने 29 साल के विकास कुमार और आर्मी के गोला-बारूद डिपो पर काम करने वाले सिविल डिफेंस कर्मचारी चिमन लाल को पकड़ा है। चिमन लाल की उम्र 22 साल है और वह आर्मी की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है।

विकास कुमार और चिमन लाल की हर गतिविधि को मॉनीटर किया जा रहा था। इसमें पाया गया कि  कुमार हर रोज MFFR में एक वाटर पॉइंट / पंप हाउस में ‘जल वितरण रजिस्टर’ की तस्वीरें ले रहा था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH