City NewsTop NewsUttar Pradesh

मुरादाबाद: पति की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को बीच बाज़ार ताबड़तोड़ फायरिंग कर उतारा मौत के घाट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला ने अपने पति की गर्भवती प्रेमिका को गोलियों से भून डाला। मृतक महिला बाज़ार से दवा लेने गई थी। इस बात की जानकारी जब आरोपी महिला को हुई तो वह घर से देसी कट्टा निकल निकल पड़ी और मौका पाते ही मृतक महिला पर एक के बाद एक कई फायर कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, इस घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइंस के मऊ गांव निवासी मोहम्मद जफर ट्रांसपोर्टर है। बीस साल पहले उसकी शादी शबाना से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। पांच साल पहले जफर ने आलिया नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन तो वह अपनी दूसरी शादी छुपाने में कामयाब रहा लेकिन बाद में शबाना को इसकी भनक लग गई। इसके बाद से जफर और शबाना के बीच इस बात को लेकर विवाद होने लगा। इन सबसे अजीज आकर शबाना ने आलिया को ही रास्ते से हटा देने का प्लान बना डाला।

सोमवार को आलिया दवा लेने हरथला गई थी। लौटते समय वह विद्या नगर पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आई शबाना ने पिस्टल से एक के बाद एक चार गोलियां कनपटी और शरीर पर दाग दीं। सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आलिया को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शवाना को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH