InternationalSportsTop News

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, कहा- शरीर में बहुत दर्द है

इस्लामाबाद। भारत में कोरोना वायरस के मामले 3 लाख पर कर गए हैं। तो वहीं पड़ोसी पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है। 24 घंटे में यहां 6400 के करीब मामले आए इसी के साथ अब कुल मामलों की संख्या सवा लाख पहुंच गई है।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अफरीदी अपने एनजीओ एसए फाउंडेशन के जरिए कोविड-19 महामारी के दौरान पाकिस्तान में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे थे। अफरीदी ने लोगों से गुजारिश की है कि उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।

अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं गुरुवार से बीमार महसूस कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। मैंने अपना टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से मैं कोविड पॉजिटिव हूं। जल्द स्वस्थ होने के लिए आप लोगों की दुआओं की जरूरत है। इंशाअल्लाह!’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH