मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत ने रविवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे। हालांकि उनके साथ रहने वाले लोग ऐसी किसी भी बात से इंकार कर रहे हैं। सुशांत ने घटना से एक दिन पहले अपने पिता को भी फोन किया था लेकिन उनकी बातों से ये बिलकुल नहीं लग रहा था कि वो ऐसा कदम उठाने की सोच रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने पटना, अपने घर फोन किया था। फोन पर सुशांत ने अपने पिता केके सिंह से कहा था कि पापा मैं ठीक हूं, आप मेरी चिंता मत कीजिए। कोरोना है आप सब ठीक से रहिएगा। मैं जल्दी आने की कोशिश करूंगा। आप अपना ध्यान रखिएगा। आराम से रहो।’
इसके एक दिन बाद रविवार को सुशांत के पिता को मुंबई से फोन आय़ा। फोन पर सुशांत के पिता को उनकी मौत की खबर दी गई, जिसके बाद वह बेसुध हो गए औऱ फर्श पर गिर गए।