NationalTop News

50 सालों बाद चीन ने सीमा पर चलाई गोली, सेना का एक अधिकारी, दो जवान शहीद

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। गलवान घाटी में चीन के साथ झड़प में सेना के एक अधिकारी समेत तीन भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि की है। अभी चीन की ओर क्या नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। चीन के मीडिया पर अभी इस बारे में कोई ख़बर नहीं है।

भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं’।

आखिरी बार भारत और चीन के बीच सीमा पर गोली 1967 में चली थी। उसके मुताबिक गलवान घाटी में करीब 50 साल बाद यह सिलसिला टूट गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH