देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 जून को रूस की यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा में रक्षामंत्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर चीन को घेरने का प्रयास करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाजी जर्मनी पर विजय हासिल करने की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। भारतीय रक्षाकर्मी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
LIVE : राज्यसभा चुनाव – 08 राज्यों के लिए कांग्रेस और बीजेपी के बीच जंग जारी
राजनाथ सिंह मॉस्को में अन्य देशों के नेताओं से भी मिल सकते हैं, लेकिन लद्दाख तनाव के चलते वो चीन के नेताओं से नहीं मिलेंगे। राजनाथ सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और हर एक सशस्त्र बल का एक शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेगा।