फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार को आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक की परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतकों की शिनाख्त रविनेश पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय, रूबी पत्नी रविनेश, लक्ष्य पांडेय पुत्र रवीनेश, केशव पांडेय व नंदनी पांडेय पुत्री सतेंद्र पांडेय निवासी गुसोरा थाना मेजा प्रयागराज के रूप में हुई है। जबकि प्रियंका पांडेय नाम की महिला घायल है।
पुलिस ने बताया कि फिरोजबाद जनपद के थाना नसीरपुर इलाके में हाइवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में पीड़ित परिवार प्रयागराज का है। यह सभी दिल्ली से लौटकर कार से प्रयागराज जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।