Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ: तिरंगा जलाकर टिक टॉक वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस

लखनऊ। आजकल युवाओं के बीच टिक टॉक वीडियो बनाकर जल्द फेमस होने की चाह उन्हें खुद ही परेशानी में डाल रही है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश की राजाधानी लखनऊ में जहां कुछ लड़के तिरंगे को जलाकर उसका वीडियो बना रहे थे। तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करने पर डांटा  लेकिन जब वो फिर भी नही माने तो तो लोगों ने एक लड़के को पकड़कर पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 124(A), 153(A), 504, 505(1)(B)(2), 352, 325, 506 और राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 2 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार देर शाम राजाजीपुरम निवासी रविकांत ने थाने में तहरीर दी थी। इसके मुताबिक शाम को टिकैत राय तालाब के पास वो टहल कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा चार युवक तिरंगा जलाते हुए देश विरोधी नारेबाजी कर रहे थे और अपना वीडियो भी बना रहे थे। जिस पर उन्होंने युवकों को रोका तो युवक उनसे भिड़ गए।

रविकांत ने शोर मचाया तो पार्क में टहल रहे कुछ युवक उनके पास आए तो तिरंगा जला रहे युवक भाग गए, लेकिन एक को पकड़ लिया गया। रविकांत पकड़े गए युवक को बाजारखाला थाने लेकर आए जहां पर पूछताछ के दौरान वह नाबालिग निकला, जिस पर उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही मौके से भागे तीन युवकों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिल गई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH