National

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना सिंह की तबियत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी।

इसके पहले भी पिछले हफ्ते साधना सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई थी. उनकी कोविड-19 जांच निगेटिव आई थी।

रविवार को भी जब तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल लेकर आया गया तो उन्हें एक अलग एरिया में भर्ती किया गया है। उनको ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है।

#sadhnasingh #mulayamsinghyadav #medanta

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH