RegionalTop News

बिहार: 264 करोड़ की लागत से बना पुल ढहा, एक महीने पहले ही हुआ था उद्घाटन

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में 264 करोड़ की लागत से बना पुल उद्घाटन के महज 30 दिन बाद ढह गया। बीते 16 जून को सीएम नीतीश कुमार ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महासेतु का उद्घाटन किया था। गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों से इस माह सेतु को जोड़ने का यह अतिमहत्वकांक्षी पुल था। इसके निर्माण में करीब 264 करोड़ की लागत आई थी।

लोगों का कहना है कि एक माह पूर्व ही इस पुल का उद्घाटन हुआ था। पानी के ज्यादा दबाव के कारण पुल टूट गया है. लोगों के आने-जाने का लिंक समाप्त हो गया है। इधर के लोगों का लालछापर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया जाने का लिंक बंद हो गया है।

ये पुल गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों को जोड़ता था। बता दें कि गोपालगंज में बुधवार को तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी का बहाव था। गंडक के इतने बड़े जलस्तर के दबाव से इस महासेतु का एप्रोच रोड टूट गया। बैकुंठपुर के फैजुल्लाहपुर में यह पुल टूटा है।

#bihar #bridgecollapse #gopalganj

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH