City NewsTop NewsUttar Pradesh

विकास दुबे की पत्नी ऋचा बोली, उस रात मैं होती तो खुद विकास दुबे को गोली मार देती

नई दिल्ली। यूपी के कानपुर में आठ पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे अपने अंजाम तक पहुंच गया है। विकास दुबे की पत्नी का भी मानना है कि विकास दुबे ने उस रात पुलिस वालों को मारकर गलत किया। अगर मैं विकास के पास होती तो ऐसा करने से उसे रोक लेती। अगर वो नहीं मानता तो मैं खुस उसे मात देती।

ऋचा दुबे ने कहा कि कानपुर एनकाउंटर के बारे में टीवी देखकर उन्हें जानकारी मिली, उनकी विकास से कोई बात नहीं हुई थी। रिचा ने कहा, जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई, उनके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं है। विकास के किए पर माफी मांगना चाहती हूं। अगर विकास दुबे मेरे सामने होता तो खुद उसको गोली मारने की क्षमता रखती क्योंकि 17 घर बर्बाद होने से अच्छा है कि एक घर बर्बाद होता।

रिचा ने कहा कि मेरा विकास से ज्यादा वास्ता नहीं था। मैं लखनऊ के छोटे से घर में अपने बच्चों को पाल रही थी। अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे बच्चों का भी पिता के कामों से कोई मतलब नहीं रहा। उन्हें इसकी सजा ना मिले। मैं बच्चों को कभी-कभी गांव लेकर जाती थी।

रिचा ने विकास की देश-विदेश में करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रही खबरों को बकवास बताया। उन्होंने कहा कि अगर विकास के पास संपत्ति होती तो आज मैं छोटे घर में क्यों रहती। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस मामले के बाद घर से बाहर भी नहीं निकल पा रही हैं और उनके बच्चे भी मानसिक तौर पर बहुत परेशान हैं।

#vikasdubey #richadubey #kanpur #uppolice

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH