NationalTop NewsUttar Pradesh

सरकार बनी तो प्रदेश में लगवाएंगे परशुराम की मूर्ति: मायावती

लखनऊ। सियासी पार्टियों में इस समय ब्राह्मणो को लुभाने की होड़ लगी हुई है। विकास दुबे और उसके साथियों के एनकाउंटर के बाद ब्राह्मणों का एक धड़ा योगी सरकार से नाराज है। इसी नाराजगी को लुभाने के लिए पहले सपा ने प्रदेश में परशुराम की मूर्ति लगाने का एलान किया तो बसपा कहां पीछे रहने वाली थी। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी से ज्यादा परशुराम की मूर्तियां लगवाएंगे।

मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर वो ब्राह्मण समाज की आस्था का विशेष ध्यान रखते हुए भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाएंगी। इसके अलावा मायावती ने कहा कि कोरोना महामारी के मामले में केंद्र व राज्य सरकारों की कमियों के मद्देनजर बसपा सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज की आस्था और स्वाभिमान के प्रतीक श्री परशुराम और अन्य सभी जातियों व धर्मों में जन्मे महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों के नाम पर बड़ी संख्या में आधुनिक अस्पताल और सभी जरूरी सुविधा युक्त कम्यूनिटी सेंटर ठहरने के लिए बनावाए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा श्री परशुराम की ऊंची मूर्ति लगवाने की बात केवल चुनावी स्वार्थ है। ब्राह्मण समाज को बसपा की कथनी और करनी पर पूरा भरोसा है। बसपा सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज की इस चाहत के मद्देनजर श्री परशुराम की मूर्ति हर मामले में सपा की तुलना में ज्यादा ही भव्य लगाई जाएगी।

#mayawati #bsp #parshuram #sp

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH