City NewsRegional

जोधपुर: घर में 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के शव मिलने से सनसनी, 6 वयस्क, 5 बच्चे

जयपुर। राजस्थान में जोधपुर जिले में पाकिस्तान से आए 11 शरणार्थियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में 6 वयस्क और 5 बच्चे हैं। जबकि परिवार का एक सदस्य बच गया।

पुलिस ने कहा, 11 लोग मृत पाए गए, जबकि एक जीवित था। हालांकि, उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसने दावा किया कि वह बाहर सो रहा था और पता नहीं क्या हुआ था। उसने कहा कि जब वह अपने घर के अंदर गया, तो उसने अपने परिवार के सदस्यों के शव देखे और मदद के लिए चिल्लाया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। पुलिस ने घर और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे जांच करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मरने वालों ने जहर खाया था, या जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, या कहीं उनकी हत्या तो नहीं कर दी गई।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH