Top NewsUncategorizedUttar Pradesh

पूर्व क्रिकेटर व यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन

लखनऊ। पूर्व क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है। वो 72 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

चेतन चौहान 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 72 वर्षीय चेतन चौहान का लखनऊ में लगभग महीने भर इलाज चला।

इसी दौरान उनके किडनी में संक्रमण बढ़ गया। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इससे पहले 2 अगस्त को यूपी सरकार में मंत्री कमल रानी वरुण का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहयोगी मंत्री के निधन पर दुख जताया

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH