बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के बिथरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी में जाने का मन बना रही हैं। सपा में शामिल होने के लिए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात का समय भी मांगा है।
साक्षी ने बताया कि वो समाजवादी पार्टी के काम, संस्कृति और युवाओं में इसकी लोकप्रीयता से प्रभावित हैं। साक्षी ने कहा, “अखिलेश के शासनकाल में जैसा विकास हुआ, वो अद्वितीय था। सपा ने उप्र को एक नई पहचान दी है। मैं इससे काफी प्रभावित हूं, इसीलिए मैं सपा में शामिल होना चाहती हूं।
बता दें कि पिछले साल साक्षी मिश्रा ने अपने प्रेमी अजितेश के घर से भागकर शादी कर ली थी, जिसके बाद ये मामला मीडिया में काफी दिन तक चला था। बवाल बढ़ने पर साक्षी और अजितेश ने एक वीडियो जारी था जिसमें उन्होंने अपनी जान को ख़तरा बताया था।
इस वीडियो के आने के बाद यह मामला काफी चर्चित हो गया था। बाद में यूपी सरकार की तरफ से दोनों को सुरक्षा दी गई थी।
#sakshimishra #samajwadiparty #bjp #rajeshmishra