Top NewsUttar Pradesh

महिला ने 40 पंडितों से 11 दिन यज्ञ कराया, दक्षिणा में चूरन वाले नोट पकड़ाकर हुई फरार

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक महिला ने धन प्राप्ति के लिए 40 पंडितों को बुलाकर अनुष्ठान कराया। अनुष्ठान पूरे 11 दिन चला। जब अनुष्ठान ख़त्म हो गया था महिला ने पंडितों को दक्षिणा के नाम पर एक पोटली पकड़ा दी। खाना खाने के बाद जब पंडितों ने पोटली खोली तो उनके होश उड़ गए। अंदर नकली नोट थे जिनपर मनोरंजन बैंक ऑफ इंडिया लिखा था। इसके बाद पंडितों ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया कि मनिकापुर की निवासी गीता पाठक यज्ञ करा रही थीं। यज्ञ गुरुवार को पूर्ण हुआ था। यजमानों की विदाई चल रही थी। उसी दौरान गीता पाठक ने यजमानों को दक्षिणा स्वरूप पोटली में बांधकर पैसे दिए। यजमानों ने सोचा कि पहले खाना खा लें उसके बाद पैसों का आपसे में बंटवारा कर लेंगे। खाना खाने के बाद जैसे ही उन्होंने पैसों की पोटली खोली उसमें चूरन वाले नोट देखकर उनके होश उड़ गए।  इन नोटों में 500 और 2000 के नोट शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गीता पाठक मौके से फरार है। इस यज्ञ आयोजन में बहराइच जिले से 40 यजमान और खाना बनाने के लिए दो रसोईया शामिल हुए थे। वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यज्ञ का आयोजन 9 दिनों तक चला।

#police #uttarpradesh #sitapur #women

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH