Top NewsUttar Pradesh

मथुरा: चलती बस में महिला से रेप, आरोपी हेल्पर गिरफ्तार

मथुरा। यूपी में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना मथुरा के मांट टोल के पास की है। ये बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। तभी बस के अंदर ही हेल्पर ने महिला के साथ रेप किया।

महिला ने 112 नंबर पर कॉल करके मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी हेल्पर को धर दबोचा है। पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है और वो डबल डेकर बस से ड्राइवर के केबिन में बैठकर लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। घटना सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। महिला ने खुद डायल-112 पर कॉल करके पुलिस से मामले की शिकायत की।

आरोपी का नाम रवि है। वो बहराइच का रहने वाला है। जबकि पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह बस चालक के केबिन में बैठी थी। बस में करीब 40 यात्री सफर भी कर रहे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH