InternationalTop News

हैंड सैनिटाइजर बन सकता है आपकी जान का दुश्मन, मरते-मरते बची महिला

नई दिल्ली। करोनाकाल में हैंड सैनिटाइजर की बिक्री रिकार्ड गति से जारी है। संक्रमण को रोकने में ये काफी कारगर भी है। लेकिन ये हैंड सैनिटाइजर आपकी जान का दुश्मन भी बन सकता है। घटना टेक्सास की है जहां हैंड सैनिटाइजर की वजह से एक महिला की जान पर बन आई है। दरअसल महिला के साथ उस वक्त घटी जब उसने मोमबत्ती जलाई और पास में रखी हैंड सैनिटाइजर की बोतल फट गई। महिला का नाम केट है।

केट बुरी तरह जख्मी है और फिलहाल आईसीयू में एडमिट हैं जहां वो रिकवर हो रही हैं। इस पूरे हादसे के बारे में बताते हुए केट ने कहा कि वो खुद को और अपनी तीन बेटियों को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखने के लिए सैनिटाइजर लगाती हैं।

घटना के वक्त भी उन्होंने हाथ में सैनिटाइजर लगाया हुआ था और जैसे ही उन्होंने मोमबत्ती जलाई, उनके हाथ पर आग पकड़ गई। इसके बाद पास रखी सैनिटाइजर के बोतल फट गई। उन्होंने बताया कि हैंड सैनिटाइजर की वजह से ही मेरा चेहरा और फिर पांच सेकंड में मेरा पूरा शरीर झुलसने लगा। हालांकि गनीमत रही कि मेरी जान बच गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH