NationalTop News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मना रहे हैं। मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के माध्यम से लिखा, “अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करते यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आप, इसी प्रकार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के दिव्य ध्येय की ओर बढ़ते हुए मां भारती को गौरवभूषित करते रहें। दीर्घायुरारोग्यमस्तु। सुयश: भवतु।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “एक-एक पल मां भारती की सेवा में समर्पित रहने वाले, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता, करोड़ों देशवासियों के हृदय सम्राट, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों व सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

#primeminister #narendramodi #twitter #birthday

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH