मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है। हालांकि रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल भी कोर्ट ने रिजेक्ट की है। रिया चक्रवर्ती को 01 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। रिया को अब अपना पासपोर्ट जमा करना होग साथ ही रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए फिलहाल इजाज़त नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि 11 सितंबर को स्पेशल NDPS कोर्ट ने इन पांचों की जमानत याचिका को खारिज किया था। इसके बाद सभी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। 29 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा था।