Top NewsUttar Pradesh

हाथरस मामले में वकील एपी सिंह का सनसनीखेज आरोप, भाई ने की थी पीड़िता की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के निर्भया केस में बलात्कारियों का केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह अब हाथरस केस के आरोपियों का केस भी लड़ेंगे। आरोपियों की वकालत के लिए एपी सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा वकील नियुक्त किया गया है। इसके लिए सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से एक प्रस्ताव पास किया गया।

वहीं, इस मामले को लेकर दिए गए उनके एक बयान ने सनसनी फैला दी है। एपी सिंह ने कहा कि पीड़िता की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके भाई ने की थी। एपी सिंह ने यह भी कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण किया गया है। एक सप्ताह बाद पीड़ित परिवार के घर जाने के अलावा नेताओं ने इसे बलात्कार का मामला बना दिया है।वकील एपी सिंह ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट ने बलात्कार की पुष्टि नहीं की।

वहीँ आरोपियों का केस लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि हाथरस में आरोपियों के परिवार ने उनसे केस लड़ने के लिए कहा था। इसके अलावा, अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह ने उन्हें आरोपियों की ओर से केस लड़ने के लिए कहा है। मानवेन्द्र द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया कि अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा एपी सिंह की फीस का भुगतान करेगी। पत्र में कहा गया कि हाथरस मामले में स्वर्ण समाज को बदनाम करने के लिए एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग किया गया है। इससे विशेष रूप से राजपूत समुदाय को झटका लगा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH