InternationalTop News

पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात, पाक आर्मी और पुलिस आमने-सामने

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इस समय गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। यहां इमरान सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट है। इमरान के खिलाफ बड़ी-बड़ी सभाएं हो रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया था। हालांकि सिंध पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं थी। साथ ही गिरफ्तारी के दौरान सिंध पुलिस प्रमुख को कहीं घेर लिया गया था।

पाकिस्तानी सेना के इस कृत्य के बाद सिंध पुलिस और पाकिस्तानी सेना आमने सामने है। सिंध पुलिस ने कई बड़े अधिकारियों ने सेना से नाराज होकर छुट्टी पर जाने का फैसला कर लिया है। बता दें कि बीते कल नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने आरोप लगाया था कि उनके होटल के कमरे में घुसकर उनके पति को गिरफ्तार कर ले जाया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद बैकफुट पर आए पाकिस्तानी आर्मी चीफ बाजवा ने आदेश दिया है कि आखिर यह गिरफ्तारी क्यों की गई इसकी जांच की जाए। लेकिन मामला यहीं तक नहीं थमा है। इसके बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत की पुलिस और पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के बीच अब विवाद शुरू हो चुका है।

सिंध पुलिस का इस मामले पर कहना है कि सफदर को उनकी जानकारी के बगैर गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान सिंध पुलिस प्रमुख को कहीं घेर लिया गया था। इसके बाद पाक सेना ने ही सफदर को गिरफ्तार किया था। बता दें कि पुलिस की सेना से नाराजगी के बाद पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मचारी छुट्टी पर जाने लगे हैं. सिंध पुलिस के आईजी ने भी छुट्टी पर जाने का ऐलान किया। साथ ही हजारों पुलिस कर्मचारी भी छुट्टी पर चले गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH