SpiritualTop Newsमुख्य समाचार

तुला, वृश्चिक और धनु राशियों पर नवरात्र कैसे डालेगी असर, पढ़ें

तुला: तुला राशि के जातकों का सारा ध्यान सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने की तरफ रहेगा। रोज के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। मनवांछित इच्छाएं पूरे होने का योग बन रहा है। आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। सरकारी कामकाज पर धन खर्च होने का योग बन रहा है।

नवरात्रि में भूल से भी न करें ये काम, वर्ना देवी हो जाएंगी नाराज

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के कामकाज में कलात्मकता रहेगी। छोटी-छोटी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। भविष्य के लिए सरकारी योजनाओं में पैसा लगाएंगे।

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए सुकून भरा दिन है आपकी मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी आज आपके साथ है। कमाई के नए साधन उपलब्ध होने की संभावना बन रही है। नया सरकारी काम आज आपको मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

#navratri #navratri2020 #astrology #horoscope

=>
=>
loading...