नई दिल्ली। पूर्व सॉलिसिटर जनरल और देश के जाने माने वकील हरीश साल्वे 65 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। हरीश साल्वे ने हाल ही में अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी साल्वे को तलाक दे दिया है। अब वो 28 अक्टूबर को लंदन के एक चर्च में अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड से शादी करेंगे। साल्वे और कैरोलिन ब्रॉसर्ड दोनों की यह दूसरी शादी है। इस शादी के लिए साल्वे ने अपना धर्म भी बदल लिया हैं। उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया है। कैरोलिन ब्रॉसर्ड पेशे से कलाकार हैं, पहली शादी से उन्हें एक बेटी भी है।
बता दें कि हरीश साल्वे देश के कई चर्चित मामलों में नामी-गिरामी शख्सियत का पक्ष रख चुके हैं। हरीश साल्वे मुकेश अंबानी, रतन टाट, आईटीसी होटल, वोडावोन और हिट ऐंड रन केस में बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान का केस लड़ चुके हैं।
इसके अलावा वो तब सुर्ख़ियों में आये थे जब उन्होंने कुलभूषण जाधव केस की पैरवी कर पाकिस्तान के आरोपों की धज्जियां उड़ा दी थी। यहीं नहीं इस केस के लिए उन्होंने बतौर फीस सिर्फ एक रुपये लिया था।